Top News

पुलिस ने पूर्व कृषि मंत्री योगेंद साव,पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत 07 लोगो को लिया गया हिरासत में

केरेडारी:- केरेडारी थाना के पगार ओपी क्षेत्र के कब्रिस्तान के पास चल रहे आंदोलन   स्थल से गुरुवार को लगभग 3 बजे पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव,पूर्व विधायक निर्मला देवी,रामकुमार दुबे, कीर्तन राम समेत तीन महिलाओं को पुलिस के द्वारा 170 बी एन एस एस के तहत 24 घण्टे के लिए हिरासत में ।इस अभियान के नेतृत्व बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार कर रहे थे।साथ मे केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार,पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,सीकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम,बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता,डाड़ी ओपी प्रभारी सगेन मुर्मू व पुलिस बल मौजूद थे।पुलिस ने डिटेंशन लोगो को केरेडारी थाना में रखा गया है।इस बीच पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ,व पूर्व मंत्री के पुत्र सुमित कुमार समेत दर्जनों समर्थकों द्वारा थाना परिसर में देर शाम तक डटे हुए थे।पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी की पुष्टी नही किए है।इधर अम्बा प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने कही की   वर्तमान समय मे थाना जानने आई हूं कि मेरे माता ,पिता समेत कुछ अन्य और भू रैयतों को किस वजह से थाना में  लाया गया है ।ज्ञात हो पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के नेतृत्व में बिरसा विस्थापन यूनियन के तहत पिछले 48 दिनों से आंदोलन किए हुए थे।इस बीच पुलिस से कई बार नोक झोंक भी हुई थी।लेकिन बुधवार को पुलिस प्रशासन के देख रेख में कोल माइंस उत्खनन ,एवं प्रेषण ट्रासपोटिंग चार बजे शाम से चालू की गई थी।पूर्व मंत्री रात्रि में जैसे धरना स्थल पर पंहुचे ,और आंदोलन का रूप रेखा शुरू कर दिए।गुरुवार को लगभग तीन बजे फिर से माइंस को बंद करने को लेकर जैसे ही आंदोलन स्थल से माइंस में जाने वाले थे कि पुलिस द्वारा गठित बल से बल पूर्वक हिरासत में ले लिया है।

इधर योगेन्द्र साव के हिरासत में लेने के बाद धरना स्थल पर आंदोलन कारी सभी वहां से अपने अपने घर चले गए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post