रांची। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 27 से पार्षद प्रत्याशी बबली सोनी ने अपनी दावेदारी पेश की है। “नशा हटेगा, सम्मान बढ़ेगा” और “आपकी बेटी, आपका भरोसा” के नारे के साथ वे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं और घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रही हैं।
बबली सोनी के निवेदक उनके पति मनीष सोनी हैं। वहीं विक्रम सिंह भी उनके समर्थन में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
बबली सोनी ने कहा कि वार्ड में स्वच्छता, नशामुक्ति अभियान, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने वार्ड 27 की जनता से आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की है।

Post a Comment