रांची। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने एक क्विंटल गाजर, एक क्विंटल शकरकंद, एक क्विंटल बेर और एक क्विंटल संतरा का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला- कहा कि भगवान शंकर प्रधानमंत्री को शुबुद्धि दे ताकि वह जल्द से जल्द झारखंड और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करें। सिर्फ गुजरात को ही ध्यान में ना रखें बिहार और झारखंड में भी कल कारखाने खोलने का काम करें। उन्होंने कहा कि अगर विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो हम पूर्वी भारत को ठप करने का काम करेंगे। उन्होंने बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री से भी विशेष राज्य पर जोर देने और किसानों का विशेष ध्यान रखने की मांग की मांग की। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, बबन चौबे, रोहित सिंह,विष्णु चौबे, चंदेव सिंह, राहुल गोप, मोनू कुमार, धनराज गोप, सूरज गोप, रोशन गोप, विनय सिंह, अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment