Top News

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, बैठक सह प्रेस वार्ता में दी गई विस्तृत जानकारी

 

रांची : आरआर स्पोर्टिंग क्लब के संरक्षक विक्की यादव ने शुक्रवार को कृष्णा इन, रातू रोड, रांची में बैठक कर प्रेस वार्ता के माध्यम से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति, इंद्रपुरी शिव मंदिर, श्री कृष्ण नगर कॉलोनी, रातू रोड द्वारा 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव की भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। बारात इंद्रपुरी शिव मंदिर प्रांगण से दोपहर 1 बजे पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी।

इस वर्ष शिव बारात में आकर्षक झांकियां, डीजे, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़े, ताशा पार्टी एवं विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप मुख्य आकर्षण होंगे। मसाने की टोली, भोलेनाथ की विशेष झांकी तथा भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बारात निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी, जहां महाआरती, पूजा एवं महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से घरों के सामने जल छिड़काव कर पुष्प वर्षा से बारातियों का स्वागत करने की अपील की है। बैठक सह प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, सचिव शैलेन्द्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पगनोन, महेश सोनी, राकेश अरोड़ा, रवि अरोड़ा, गौरव बजाज, नितिन उपाध्याय, सुनील दत्ता, अजीत जायसवाल, हरिनारायण पगनोन, राकेश अग्रवाल, नम्र मित्तल, अनिल गुप्ता, अशोक साहू, राजेश सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। संरक्षक विक्की यादव ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द एवं एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक एवं प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post