आशीष कुमार साव
हजारीबाग:- अखिल भारतीय जागृति मिशन के द्वारा 1 फरवरी 2026 को हजारीबाग प्रिंस होटल प्रांगण में संत रविदास जी का जयंती मनाया गया एवं संगठन का विस्तार किया गया जिसका अध्यक्षता अखिल भारतीय जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक अरविंद कुमार एवं संचालन जिला सचिव नंदलाल साहू जी एवं दीपक प्रसाद मेहता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, सर्वप्रथम संत रविदास जी के प्रतिमा में पुष्प अर्पित एवं मलार्पण करके उनके 649वा जयंती मनाया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार के द्वारा संत रविदास रविदास जी के विचार तथा मार्गदर्शन पर चलने की आवश्यकता बताया गया एवं जात-पात उच्च नीच से ऊपर उठ करके संगठन को मजबूत करने का अपील किया गया , उसके बाद संगठन को विस्तार करते हुए दायित्व पत्र बांटा गया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक प्रसाद मेहता, राष्ट्रीय महासचिव बैजनाथ साहू, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक साहू तथा हजारीबाग जिला अध्यक्ष निर्मला साहू , हजारीबाग जिला सचिव नंदलाल साह, हजारीबाग जिला महासचिव किशोर कुशवाहा , हजारीबाग जिला आईटी सेल प्रभारी सुभाष कुमार कुशवाहा ,इचाक प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन राम एवं साथ साथ महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए चौपारण प्रखंड महिला अध्यक्ष अंजनी कुमारी, इचाक प्रखंड महिला अध्यक्ष कंचन देवी, इचाक प्रखंड सचिव सरिता देवी ,इसाक प्रखंड कोषाध्यक्ष मंजू देवी, नगवा पंचायत महिला अध्यक्ष मुनिया देवी, नगमा महिला संगठन मंत्री गुजरी देवी, पंचायत महिला अध्यक्ष कुरहा इचाक से शोभा देवी, पंचायत महिला सचिव कुरहा इचाक से ममता कुमारी को को मनोनियन किया गया. आज का कार्यक्रम में समाजसेवी अभिषेक कुमार गुप्ता एवं रेणुका साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष के द्वारा संगठन संगठन में उपस्थिति दर्ज करवा करके संगठन को मजबूत करने का और अपना समर्थन देने का काम किया गया,दायित्व पत्र प्राप्त करने के बाद सारे प्राधिकारी संकल्प लिए की बहुत जल्द ही सारे पंचायत प्रखंड जिला और प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा एवं बहुत जल्द ही एक बड़ा आवाज उठाया जाएगा भ्रष्टाचार के विरोध में ताकि समाज में दबे कुछले और पीड़ितों को उचित न्याय मिल सके.

Post a Comment