रांची : नगर निगम के वार्ड संख्या 27 से पार्षद चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड 27 से पार्षद प्रत्याशी बबली सोनी, पति मनीष सोनी के समर्थन में गुरुवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए और बबली सोनी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विक्रम सिंह (महामंत्री, JPMU), मुकेश साहू, आनंद कुमार, रिंकू, फिरंगी साव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर बबली सोनी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। विक्रम सिंह ने कहा कि बबली सोनी जनसमस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रही हैं और वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वहीं समर्थकों ने कहा कि पार्षद चुनाव में बबली सोनी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जुलूस वार्ड के विभिन्न इलाकों से होते हुए मुख्य मार्गों से गुज़रा, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में बबली सोनी ने पार्षद पद के लिए अपना नामांकन भी दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही और माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।


Post a Comment