आशीष कुमार साव
बड़कागांव। प्रखंड के डाडी कला ओपी परिसर मे होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सांसद सह प्रतिनिति कृष्ण राम एवं संचालन डाडी कला एसआई संजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया।बैठक मे लोगों को संबोधित करते हुए कृष्णा राम ने कहा कि होली को होली के तरह मनाए न कि एक दूसरे के साथ द्वेष भावना के साथ, होली में होली का ही गाना बजाया जाए जिसके को किसी को बुरा न लगे। हम लोगों को कुछ असामाजिक तत्व के लोगों पर भी ध्यान रखने की जरूरत है जिससे कि मॉबलिंचिंग मामला न हो।
आगे एसआई संजय सिंह ने कहा कि होली का पर्व हम सभी भाइयों को प्रेम भाव से मनाना चाहिए, मन में किसी भी प्रकार के दुश्मनी भाव नहीं रहना चाहिए जिस प्रकार सभी रंग एक दूसरे के साथ मिलते है उसी तरह हम लोगों को भी एक दूसरे के साथ गले से गले मिलना चाहिए। असामाजिक तत्व के लोग माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो उसकी जानकारी थाना मे दे प्रशासन उस पर कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी से अपील किए कि आपलोगों के ओर प्रशासन के सहयोग से होली शांति पूर्ण संपन्न हो।
मौके पर मुख्यरूप से मुखिया इलियास अंसारी पंचायत समिति सदस्य फ्यूम अंसारी,भास्कर महतो, पूर्व मुखिया मोहन महतो,शंकर राम,राजेश रजक,खेमानी साव, दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

Post a Comment