Top News

किचन में गैस जलाने के दौरान लगी आग, महिला गंभीर रूप से हुई घायल, इलाज के दौरान हो गई मौत


आशीष कुमार साव 

बड़कागांव :- बादम गांव निवासी मिथिलेश ठाकुर की पत्नी 32 वर्षीय उषा देवी   की गैस से झूलस  जाने  के कारण इलाज के दौरान रांची हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि 29 जनवरी को उषा खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे का लाइटर जलाई और किचन में गैस खुला रहने के कारण आग लग गई। जिसके कारण  उषा देवी बुरी तरह झुलस गई थी। घर में मौजूद सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उन्हे हजारीबाग अस्पताल ले जाया गया ,जहां से उसे तुरंत रांची अस्पताल देवकमल ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा था।  2 फरवरी संध्या 4:30 बजे के बीच  दम तोड़  दी । उषा अपने पीछे पति , दो छोटे बच्चे पुत्र साहिल  13 वर्ष , बेटी सालवी कुमारी 6 वर्ष समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई। अग्नि संस्कार बादम के बदमाही नदी में 3 फरवरी  को किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post