रांची। शहर के प्रसिद्ध नृत्य संस्थान PAZEB में सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व PAZEB के निदेशक दीपक सिन्हा एवं अनुष्री सिन्हा ने किया। इस अवसर पर माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पूजा कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने ज्ञान, कला और संगीत की देवी से उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक दीपक सिन्हा ने कहा कि सरस्वती पूजा विद्यार्थियों के भीतर अनुशासन और रचनात्मकता को बढ़ावा देती है।


Post a Comment