Top News

सरस्वती पूजा को लेकर गोला थाना में हुई शांति समिति की बैठक,24 जनवरी को प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश

डीजे एवं अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध, अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी 

गोला। आगामी 23 जनवरी को सरस्वती पूजा मनाने को लेकर गोला थाना परिसर में गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद की उपस्थिति में अंचल अधिकारी सीताराम महतो की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला डाॅ सुधा वर्मा,थाना प्रभारी गोला अभिषेक कुमार, भाजपा गोला मंडल सासंद प्रतिनिधि प्रितम झा सहित अन्य उपस्थित हुए। बैठक में थाना क्षेत्र के पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में सरस्वती पूजा को शांति पूर्ण ढ़ंग से मनाने को लेकर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने थाना क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारगी के साथ सरस्वती पूजा मनाने का निर्देश दिया,किसी भी समस्या या पुलिस की मदद की जरूरत पड़ने स्थानीय थाना से संपर्क करने को‌ कहा तथा डायल 112 से भी संपर्क करने को‌ कहा गया। वहीं थाना क्षेत्र के सभी पूजा समितियों को 24 जनवरी को प्रतिमा का विसर्जन करने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई पूजा समिति 24 जनवरी के बाद प्रतिमा विसर्जन करते हैं तो सारी जिम्मेदारी उस पूजा समिति की होगी। पूर्व से निर्धारित रूट से ही प्रतिमा विसर्जन करने को कहा गया है। डीजे एवं अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध रहेगा वहीं सोशल मीडिया में अफवाह नहीं फ़ैलाने का निर्देश दिया गया, अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा गोला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहु, बरलंगा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कांग्रेस पार्टी गोला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी,हुप्पु पंचायत मुखिया प्यारेलाल महतो, मगनपुर पंचायत मुखिया नुरुल्लाह अंसारी,उप मुखिया मगनपुर अकबर अंसारी,महेश महतो, आजसू युवा मोर्चा संयोजक विशु रजवार, विक्की स्वर्णकार,कौशर रजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post