अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आज 22 जनवरी 2026 को सनातनी सेवा मंच के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कैलाश मंदिर एवं उसके प्रांगण को दीपों से भव्य रूप से सजाया गया। इस अवसर पर संध्या आरती, हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों सनातनी महिला-पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातनी सेवा मंच के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर निर्माण होना हम सभी सनातनियों के लिए गर्व का विषय है। भारत ने इतिहास रचा है, जब रामलला जी को टेंट से उठाकर भव्य मंदिर में विराजमान किया गया। यह सुखद क्षण सदियों से प्रतीक्षित था, जो दो वर्ष पूर्व साकार हुआ।
उन्होंने बताया कि इसी शुभ अवसर पर सनातनी सेवा मंच के सदस्यों द्वारा कैलाश मंदिर में विशेष आरती, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंच के संरक्षक श्री हरीश तिवारी सहित सुनील कुमार साहू, अशोक कुमार पांडे, रोहित राज पांडे, राजेश कुमार, उज्जवल कुमार मिश्रा, नीरज चौधरी, अरविंद गुप्ता, रामचंद्र जायसवाल, आशीष शर्मा, दिलीप पांडे, रानी मिश्रा, धनंजय चंद्रवंशी, रेनू जी, पूजा कुमारी, संध्या देवी तथा मंदिर के पुजारी चौबे जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों सनातनी सेवा मंच के सदस्यों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Post a Comment