रांची: मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन में झारखंड में आने वाले दिनों में ठंड और शीतलहरी के प्रकोप की चेतावनी दी गई है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार रांची जिले के सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालयों में KG से कक्षा 6 तक की कक्षाएं 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक सुबह 9 बजे के बाद ही संचालित की जाएंगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला छोटे बच्चों को ठंड और शीतलहरी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Post a Comment