Top News

राजगीर शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में बढ़ा ज्ञान व उत्साह : चंद्रशेखर चौधरी


विजय चंद्रा 

रजरप्पा। कोयलांचल क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा के कक्षा एकादश एवं द्वादश के भैया-बहनों को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी राजगीर ले जाया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राजगीर के प्रसिद्ध जलकुंड का अवलोकन किया, जहां उन्हें उसके ऐतिहासिक महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी दी गई। इसके पश्चात भैया-बहनों ने शांति स्तूप का दर्शन किया और शांति, अहिंसा एवं सद्भाव के संदेश को आत्मसात किया। साथ ही प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने भारत की गौरवशाली शिक्षा परंपरा और विश्वविख्यात ज्ञान केंद्र के इतिहास से परिचय प्राप्त किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर चौधरी, प्राचार्य उमेश प्रसाद सहित आचार्य अमरदीप, अनिल कुमार त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार खन्ना, देव कुमार, दुर्गा प्रसाद, विदेश सिंह, कुंदन मिश्रा, दयानंद, तपन घोषाल, दिलीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, शेखर कुमार, अनूप झा, शशिकांत, पूनम सिंह, गायत्री कुमारी, अमृता चौधरी, रानी कुमारी, ममता कुमारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न स्थलों के ऐतिहासिक एवं शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला।

भ्रमण से लौटने पर विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, जिज्ञासा एवं उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सचिव चंद्रशेखर चौधरी एवं प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post