Top News

जीवन रेखा अस्पताल का उद्घाटन समाजसेवी पंकज सिंह ने किया

 


कांके। प्रखंड के होचर गांव रिंग रोड में नवनिर्मित जीवन रेखा अस्पताल का उद्घाटन क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी पंकज सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर अस्पताल के संचालक अरविंद सिंह ने बताया कि जीवन रेखा अस्पताल में मरीजों को उचित दर पर ओपीडी सेवा, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी एवं पैथोलॉजी की सभी जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में  डॉक्टर  मरीजों के  इलाज के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहेंगे। जिसमें डॉ विजय हीरो, डॉ मधु मालती हीरो, डॉ उदय प्रताप सिंह, डॉ सुधा कुमारी व डॉ रंजन कुमार सिंह सेवा देंगे। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के  गणमान्य लोग  और ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post