Top News

मेरे पूर्वज देश बचाने के लिए बलिदान दे दिए फांसी पर चढ़ते हुए - सच्चिदानंद पाण्डेय

आशीष कुमार साव 

हजारीबाग:- हजारीबाग बुधवार को 1857 स्वतंत्रत संग्राम के महानायक शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सचिदानंद पांडेय ने कहा कि मेरे पूर्वज देश बचाने के लिए बलिदान दे दिए । फांसी पर चढ़ते हुए यह भी नहीं सोचा होगा कि भारत जाती धर्म संप्रदाय जैसे टुकड़ों में बट जाएगा उन्होंने भारत की एकता अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिए। मैं किसी जाती धर्म के खिलाफ  नहीं हु यूजीसी जैसे काला कानून का विरोध करता हु जो केंद्र सरकार भाजपा के द्वारा लाया गया है  श्री पांडेय ने कहा कि  कानून ऐसा होना चाहिए दोषी बचे नहीं कोई गलत रूप में फंसे नहीं । ऐसा कानून होना चाहिए लेकिन सिर्फ  सवर्णों पर टारगेटेड कानून जो गलती हो नहीं उसपर भी सजा यह सीधा स्वर्णों पर अत्याचारी कानून होगा। जिसका मै पुरजोर विरोध करता हु। स्वर्ण मतलब सिर्फ ब्राह्मण भूमिहार लाला राजपूत नहीं जैन पंजाबी बंगाली मुस्लिम में भी स्वर्ण है । सभी को भाजपा केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी ने टारगेट किया है स्वर्ण समाज का समर्थन के साथ साथ स्वर्ण एकता के साथ विरोध भी किया जाएगा।हजारीबाग के सांसद से भी अपील है कि काला कानून का विरोध है ।दोषी बचे नहीं निर्दोष फंसे नहीं इस कानून के खिलाफ सरकार में आवाज उठाए। केंद्र सरकार मोदी को यह काला कानून वापस 5 लेना होगा।पूरे देश में इस काला कानून को लेकर स्वर्ण समाज सड़कों पर उतर चुके है।


Post a Comment

Previous Post Next Post