आशीष कुमार साव
हजारीबाग : - जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल नें की । इस बैठक में आने वाले नगर निगम के चुनाव पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूति , एकजुटता और अनुशासन के साथ मैदान में उतरेगी । पार्टी केवल उन्ही उम्मीदवारों को समर्थन देगी जो कांग्रेस के विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं । जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, शैलेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ कांग्रेसी दिगम्बर प्रसाद मेहता युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जाविर सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह एनएसयुआई अध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा नगर अध्यक्ष परवेज अहमद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष साजिद अली खान ओबीसी अध्यक्ष अजय प्रजापति आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment