Top News

क्रिकेट क्लब बड़गांई की टीम ने 25 रन से मैच जीता

 

 कांके। प्रखंड के उरुगुटु गांव के भेलवाटांड मैदान में विंटर सीरीज 2026 का फाइनल मैच का उदघाटन  मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व बल्लेबाजी कर किया। फ़ाइनल मैच क्रिकेट क्लब बड़गाई बनाम 11 स्टार क्रिकेट क्लब नेवरी के बीच खेला गया। जिसमें बड़गाई के टीम 25 रन से मैच  जीतकर विजेता बनी। विजेता टीम को मुख्य अतिथि हकीम अंसारी व अतिथियों सहित आयोजकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया मैच में अतिथि रूप में महताब आलम, आसिम अख्तर मनोज महतो, मैनुल अंसारी, उपस्थित थे।  मैच के सफल  आयोजन में कमेटी अध्यक्ष माजराहुल अंसारी, साजिद अंसारी, आकिब अंसारी, छोटू अंसारी, नदीम अंसारी, नाजिम अंसारी, जाबिर अंसारी, अफरोज अंसारी व सुभान अंसारी सक्रिय योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post