Top News

सीसीएल अंतर क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

 

रजरप्पा क्षेत्र में आयोजित सीसीएल अंतर क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र उपस्थित हुए। रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक (उत्खनन) ने मुख्य अतिथि का स्वागत शाल, श्रीफल तथा पुष्प गुच्छ देकर किया। मुख्य अतिथि हर्ष नाथ मिश्र के कर कमलों से सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

 दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान पुरुष महिला वर्ग मिलाकर कुल 38 खेल विधाओं की प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमे 225 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विजेता क्षेत्र (महिला)- एन के क्षेत्र

उप विजेता क्षेत्र (महिला)- सीसीएल मुख्यालय

विजेता क्षेत्र (पुरुष)- एन के क्षेत्र

उप विजेता क्षेत्र (पुरुष)- बरकासयाल

विजेता क्षेत्र- एन के क्षेत्र

उप विजेता क्षेत्र- सीसीएल मुख्यालय

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी आशीष झा ने किया।

इस अवसर पर निदेशक मानव संसाधन, सीसीएल के तकनिकी सचिव अशोक कुमार, वरीय प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन, सहायक प्रबंधक (कल्याण) आशीष कच्छप उपस्थित थे।

वहीं रजरप्पा क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) रामानुज प्रसाद, कार्मिक अधिकारी उदय शेखर बुरी, वित्त प्रबंधक चंद्रभूषण, विद्युत अभियंता संजीव कुमार समेत कई अधिकारी तथा श्रम संगठन के तमाम प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post