कांके। कांके प्रखंड के सुकुरहुटू दक्षिणी पंचायत के सरना टोली में गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया। यह गार्डवाल नया तालाब से लेकर ललकु महतो के घर तक निर्माण किया जाएगा। विधायक श्री बैठा ने बताया कि गार्डवाल का निर्माण ग्रामीण की महत्वपूर्ण मांग थी। ग्रामीणों को इस गार्डवाल के नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। निर्माण कार्य एनआरईपी-1 से होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समनुर मंसुरी, अजीजुल अंसारी, विनोद साहू, संजीव कुमार,जमसेद अंसारी, ललित कुमार, निलेश मिश्रा सुनिता देवी, अनिता मुण्डा,पुजा देवी,प्रतिमा देवी,रीता देवी,सुमन देवी,सलखू महतो, दिलीप महतो,जाफर अंसारी, अब्दुल कलाम अंसारी, राकेश कुमार, गोरीशंकर महतो, आदि लोग थे।

Post a Comment