Top News

गोला थाना प्रभारी ने गोला थाना परिसर में पेवर ब्लॉक व शेड निर्माण की मांग


गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बीडीओ गोला को दिया आवेदन 

गोला (रामगढ़)। गोला थाना परिसर में आम नागरिकों एवं दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए पेवर ब्लॉक एवं शेड निर्माण की आवश्यकता जताई गई है। इस संबंध में गोला थाना कार्यालय द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोला को औपचारिक आवेदन पत्र प्रेषित किया गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि गोला थाना परिसर का क्षेत्रफल काफी विस्तृत है, किंतु कच्चा होने के कारण गर्मी के मौसम में अत्यधिक धूलकण तथा वर्षा ऋतु में कीचड़ की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। इससे थाना आने वाले आम नागरिकों, फरियादियों एवं ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से पर्व-त्योहारों के अवसर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों तथा सामान्य दिनों में थाना परिसर में आने वाले ग्रामीणों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से असुविधा होती है। ऐसे में थाना परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने एवं आमजन के बैठने हेतु शेड निर्माण को अत्यंत आवश्यक है। आवेदन के अनुसार लगभग 5000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में पेवर ब्लॉक एवं शेड का निर्माण कराए जाने से न केवल जनसुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि स्वच्छता, सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी सहूलियत मिलेगी। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि जनहित से जुड़ी इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post