Top News

गोला मेन रोड में जींस बाजार प्रतिष्ठान का किया गया उद्घाटन

 


हमारे प्रतिष्ठान में ग्राहकों को हम बेहतर सेवा देने का पूरा प्रयास करेंगेः संचालक रोशन कुमार

गोला। गोला मेन रोड एसबीआई बैंक के निकट स्थित जींस बाजार नामक प्रतिष्ठान का सोमवार को उदघाटन किया गया। प्रतिष्ठान का विधिवत उदघाटन   बतौर  अतिथि झारखंड वैश्य समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता , झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार व विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक रोशन कुमार को शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने कहा कि गोला के इस स्थान पर इस प्रकार के प्रतिष्ठान की जरूरत महसूस की जा रही थी। कहा कि उस जरूरत को अमरनाथ साहु ने प्रतिष्ठान का शुभारंभ कर पूरा करने का कार्य किया है। कहा कि अब आसपास के लोगों की जरूरत पूरी हो सकेगी। क्योंकि लोग प्रतिष्ठान में अपने अपने पसंद की जींस आदि खरीद सकेंगे। वहीं, प्रतिष्ठान के संचालक रोशन कुमार ने कहा कि मेरे प्रतिष्ठान में ग्राहकों को उचित मूल्य पर जींस सहित अन्य प्रकार के रेडीमेड वस्त्र दिए जाएंगे। संचालक ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में ग्राहकों को हम बेहतर से बेहतर सेवा देने का पूरा प्रयास करेंगे। ग्राहक हमें एक बार सेवा का मौका दें। मौके पर ननकी साव, पप्पू खान आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post