गोला (रामगढ़) । गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेतुल कला एवं सोसो में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक के दौरान दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखा जाएगा तथा किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। सभी ने मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने का संकल्प लिया। इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार उ उ विद्यालय बेटुल कलां हिंदी पहुचकर चोरी गई प्रोजेक्टर का स्थल निरीक्षण किया। शिक्षकों व बच्चों से इस बाबत जानकारी ली। चोरों को शिघ्र दबोचने की बात कही। इस अवसर पर सोसो कलां के मुखिया मोहम्मद लईक आलम ,मोहम्मद गुलाम अंसारी, धनेश्वर ठाकुर, मोहम्मद उल्फत हुसैन, राजकिशोर ठाकुर, जमाल मुस्तफा, राजेश कुमार महतो, मुख्तार अंसारी, विजय महतो, मोहम्मद शाहिद अंसारी, राजकुमार रविदास, मोहम्मद तनवीर आलम, पप्पू शर्मा, अत्ताउल्लाह खान, जोगिंदर राम रविदास, मोहम्मद रियाज अंसारी, डॉ. अनिल सिन्हा, दिनेश राम रविदास, गोलक चौधरी, मोहम्मद अफजल हुसैन, लक्ष्मण चौधरी, मास्टर एनुअल खुदा, गौरी महतो, सिपाही चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।
सोसो कलां गांव में थाना प्रभारी ने गणमान्य लोगों के साथ बैठक की,भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने का निर्णय
kosha news
0

Post a Comment