रजरप्पा | विजय चंद्रा
कोयलांचल क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा के परिसर में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई।
पूजा कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्यों एवं अभिभावकों ने श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की तथा विद्या, विवेक और सदाचार के लिए माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अक्षरारंभ संस्कार रहा, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गुरुजनों के सान्निध्य में अक्षर लेखन कर औपचारिक रूप से अपने शैक्षिक जीवन की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार खन्ना, देव कुमार, दिलीप सिंह, इंद्रजीत कुमार सिंह, डॉ. गायत्री कुमारी, पूनम सिंह, शम्मी राज, दुर्गा प्रसाद, शशिकांत, अमित कुमार झा, बच्चूलाल तिवारी, चितरंजन लाल खन्ना, ममता कुमारी, ज्योति कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। सभी ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।


Post a Comment