आशीष कुमार साव
बड़कागांव :- हजारीबाग जिले केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में एनटीपीसी की पगार कोल परियोजना को लेकर भू-रैयतों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। एनटीपीसी का खनन कार्य रित्विक प्रा. लि. कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय भू-रैयत 31 दिसंबर से बिरसा विस्थापित यूनियन के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल हजारीबाग जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कुंज बिहारी साव के नेतृत्व मे आंदोलन स्थल पर पहुंचा। आंदोलनरत भू-रैयतों का हौसला बढ़ाया और संघर्ष को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने भू-रैयतों की मांगों को पूरी तरह जायज बताया। उन्होंने एनटीपीसी, सरकार और झारखंड पुलिस पर तीखा हमला बोला उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की गतिविधियों के कारण स्थानीय ग्रामीणों का जीवन, आजीविका और अस्तित्व गंभीर खतरे में है। वहीं बिरसा विस्थापित यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी की परियोजना ने भू-रैयतों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

Post a Comment