Top News

गणतंत्र दिवस पर झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन ने किया ध्वजारोहण

रांची। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के महासचिव विक्रम सिंह ने की। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित सदस्यों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन महासचिव विक्रम सिंह ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और मजदूरों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।  अपने संबोधन में उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मजदूरों को संगठित रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में अध्यक्ष आदित्य सिंह (बिट्टू सिंह), महासचिव विक्रम सिंह (सोनू सिंह), कार्यकारी अध्यक्ष बिपिन कुमार (अधिवक्ता), कोषाध्यक्ष दिवेन्द्र सिंह, संयोजक अरुण राय, मंत्री नीतीश सिंह एवं संजय राय, सदस्य राजा राम राय तथा संजय महतो सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post