Top News

सोनपुरा गांव राणा समाज के दर्जनों महिलाएं शिव चर्चा में शामिल हुई

आशीष कुमार साव 

बड़कागांव :- प्रखंड के सोनपूरा गांव राणा समाज के दर्जनों महिला पुरुष ने शनिवार को प्रखंड के चर्चित बरसों पानी शिव मंदिर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गयी। घंटों भजन कीर्तन का दौर चला। महिलाएं ढोलक बजाते हुए भगवान शिव का पारंपरिक भजन गा रही थीं। मौके पर परमेश्वर राणा ने कहा कि इस दुनिया में शिव से अच्छा गुरु कोई हो ही नहीं सकता। शिव को गुरु बनाने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। अच्छे और बुरे का ज्ञान के लिए गुरु की आवश्यकता है। गुरु अपने शिष्य को सत्य के मार्ग पर चलने वाला नेक इंसान बनाते हैं। आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर शिव चर्चा में परमेश्वर राणा, जूगल किशोर राणा , जूगेश्वर राणा, राजू मुंडा मुख्य पुजारी, अंकित राणा शांति देवी बिद्व देवी चांदमणि देवी, पानसारो देवी, नीलू देवी फुलेश्वरी देवी भूतनी देवी वसूलिया देवी, एवं राणा समाज के दर्जनों महिलाएं पुरुष नन्हे मुन्ने बच्चे शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post