Top News

तैलीक साहू सभा का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम धूम-धाम से संपन्न हुआ


सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी का लिया गया संकल्प - हरिनाथ साहू

आशीष कुमार साव 

रांची:- दिनांक 12 जनवरी 2026 को पिठोरिया स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक मुड़र पहाड़ के तराई पर पिठोरिया तेली समाज का तैलीक साहू समाज के बैनर तले एक कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव साहू एवं संचालन विकास साहू और अजीत साहू ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू एवं विशिष्ट तिथि के रूप में प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी विजेता प्रतिभागियों को आयोजक मंडली एवं उपस्थित मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरिनाथ साहू ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी तेली समाज की आबादी राज्य में 50 लाख से अधिक लगभग 14% है हमारे लोग धर्म के आधार पर किसी एक पार्टी विशेष का सिर्फ बंधुआ वोटर बन के रह गया है। इसी कारण से  किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा हमारे  समाज को आबादी अनुसार से राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाता है। 

अब सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी हेतु  तेली समाज को भी राजनीतिक तौर पर जागरूक बनना पड़ेगा और शासक वर्ग समाज के तर्ज पर पहले जाति फिर पार्टी के मंत्र को अपनाते हुए जो भी राजनीतिक दल हमारे समाज को राजनीतिक भागीदारी देगा उसी को वोट करने और जीताने का संकल्प लेना होगा।

तभी भविष्य में हमारा बहुसंख्यक तेली समाज को जनसंख्या अनुपात में राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक न्याय संभव हो पाएगा।

श्री साहू ने तेली समाज की गौरवशाली इतिहास, संस्कृति सभ्यता और महान देशभक्त दानवीर भामाशाह, आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संत शिरोमणि मां कर्मा के पृष्ठभूमि का परिचय कराते हुए समाज को उन्हीं के पद चिन्हों पर आगे बढ़ने का आह्वान किये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सत्यदेव साहू, विश्वनाथ साहू, मधु साहू, विष्णु साहू, सूरज साहू, शंकर साहू, अजीत साहू, गणेश साहू, बबलू साहू, रमेश साहू, राजू साहू, आदित्य साहू, बबीता देवी, अनीता देवी, रीना देवी, श्रुति कुमारी, शीला देवी, अनुपमा देवी, रेखा देवी,अमन साहू, विजय साहू, आर्यन साहू, विकास उर्फ बिट्टू, रघुवर साहू बिरजू साहू अरविंद साहू रमेश साहू दिलेश्वर साहू साहित्य सैकड़ों की संख्या में नारी शक्ति महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post