गोला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक ममता देवी का 40वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। विधायक की अनुपस्थिति में उनके पति पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो और सुपुत्र मिसू कुमार ने केक काटकर जन्मदिवस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं और विधायक के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से कामना की।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ममता देवी अपने सरल स्वभाव, कर्मठता और जनसमर्पण के कारण रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक सशक्त और जनप्रिय नेत्री के रूप में स्थापित हुई हैं। उनका नेतृत्व क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव समर्पित रहा है। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र आने वाले समय में और अधिक प्रगति करेगा।
कार्यक्रम में गोला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष लखेश्वर कुमार, गुलाम सरवर, मनोज पुझर, अकबर अली, हसन इमाम, अजीत करमाली, तुलसी महतो, मुकेश कुमार, सुभानी अंसारी, सुरेश रविदास, कविता देवी, वासुदेव प्रसाद, प्रदीप महतो, दिनेश महतो, गुड़िया देवी, शोभा देवी, तुलावती देवी, माइकल हुसैन, मनोज मुर्मू, कुलदीप करमेल, गौरी देवी, लीला देवी, मोहम्मद जिलानी, रामदेव महतो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से विधायक के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की।
Post a Comment