रजरप्पा : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला के दौरान सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव संजय कुमार प्रभाकर को झारखंड प्रांत का प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत किया गया है। यह कार्यशाला 26 से 28 दिसंबर 2025 तक गुजरात के सूरत में सरदार बल्लभ भाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत एवं वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय, सूरत के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। संजय प्रभाकर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास में शिक्षक शिक्षा के प्रदेश संयोजक का दायित्व भी निभा रहे हैं। उनके मनोनयन को शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Post a Comment