पेसा कानून में ओबीसी अधिकार और आरक्षण को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन का लिया गया संकल्प - हरिनाथ साहू
आशीष कुमार साव
रांची : नव वर्ष के अवसर पर लोकहित अधिकार पार्टी द्वारा पतरातु में आयोजित वनभोज कार्यक्रम भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक राम ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण साव ने निभाई।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बारी-बारी से सॉल एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। वनभोज के दौरान सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में जोश और उल्लास भर दिया।
कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में पार्टी के प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को गांव-गांव तक पहचान दिलाकर मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर राज्यव्यापी जनआंदोलन चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता की आवाज है और जनता के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी गांव-गांव तक पहुंचकर जनसमस्याओं को आंदोलन का रूप देगी।
पेसा कानून और स्थानीय निकाय चुनाव पर अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पेसा कानून में जिस प्रकार बहुसंख्यक मूल निवासी ओबीसी समाज को राज्य सरकार द्वारा अनदेखा करते हुए लागू कराने का प्रयास कर रही है यह झारखंड ओबीसी समाज के साथ बहुत बड़ा धोखा है। साथ ही श्री गुप्ता ने कहा हमारी पार्टी रांची नगर निकाय चुनाव में 53 वार्ड पर अपने प्रत्याशीयों को समर्थन के साथ चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है।
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि राज्य के विस्थापितों के साथ घोर अन्याय हो रही है। हमारी पार्टी हजारीबाग जिला में एनटीपीसी द्वारा विस्थापितों के साथ हो रहे अन्याय सहित पूरे राज्य में सरकार के संरक्षण में खनिज संपदा और जमीन की लूट के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
वहीं जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि वनभोज जैसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में एकजुटता और ऊर्जा भरते हैं, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होता है।
कार्यक्रम में विशेष कर रांची जिला सहित खूंटी लोहरदगा रामगढ़ हजारीबाग लातेहार गढ़वा बोकारो सिमडेगा गिरिडीह पलामू जिला से प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के सवालों को लेकर सरकार को आईना दिखाएगी और सशक्त जन आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, एकजुटता और संघर्ष के संकल्प के साथ किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साव ,खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय गौतम, कपिल साहू,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सांगा, रांची जिला अध्यक्ष अशोक राम , अजय राम, कलीम अंसारी, अब्बुल कलाम अंसारी, महासचिव सुरज गोप, परमेश्वर प्रसाद, आदर्श कुमार, राजकिशोर साहू, शंकर प्रसाद, मोहम्मद जुल्फान अंसारी,नरेंद्र कुमार, जितवाहन महतो, हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदलाल शाह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष जागो साव, प्रदीप ठाकुर, मुकुल नायक, बलदेव साहू, महिला मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष सुशीला देवी, सोनल ठाकुर, सवितादेवी,पूजा कुमारी, नेहा ठाकुर, नीतू ठाकुर, मुनमुन बनर्जी, रूपाली मुंडा, कंचन रानी, चांदनी सोनवानी, विजय राय, अनिल साहू, उनील महतो, प्रशांत बैठा,अंजू लिंडा, गणेश साहू, अजीत साहू, संजय लोहार,डॉ धनेश्वर साहू, बेनी साहू, अनिल मुंडा, अमन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ बधाई दिए।

Post a Comment