Top News

नए साल पर झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला–प्रमोशन


रांची : नए साल के अवसर पर झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के कई आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। तबादलों और प्रमोशन से पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहा है।

कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिला प्रमोशन

मनोज कौशिक (2001 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, रांची से पदोन्नत कर अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची में पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही वे आईजी, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
अजय लिंडा (2008 बैच) को डीआईजी, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा से प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उन्हें आईजी, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची की जिम्मेदारी दी गई है।

डीआईजी स्तर पर हुए अहम तबादले

कौशल किशोर (2012 बैच) को पलामू का डीआईजी बनाया गया है।
अंजनी कुमार झा (2012 बैच) को डीआईजी, हजारीबाग पदस्थापित किया गया है।
मो. अर्शी (2012 बैच) को डीआईजी, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, रांची बनाया गया है।
आनंद प्रकाश (2012 बैच) को पुलिस उप-महानिरीक्षक से पदोन्नत कर डीआईजी, बोकारो के रूप में तैनात किया गया है।
नौशाद आलम अंसारी (2010 बैच), जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें डीआईजी, विशेष शाखा, झारखंड, रांची बनाया गया है।

एसपी और अन्य पदों पर नई नियुक्तियां

श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे (2015 बैच) को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) के पद से हटाकर सिमडेगा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कैलाश करमाली (2017 बैच) को एसपी रेल, धनबाद से स्थानांतरित कर समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, रांची पदस्थापित किया गया है।
निखिल राय (2023 बैच) और श्रुति (2023 बैच) को प्रशिक्षण उपरांत सहायक पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड, रांची में तैनात किया गया है।

अन्य अधिकारियों का भी तबादला

नवनियुक्त आईपीएस अविनाश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, झा.स.पु.-02, टाटीसिलवे, रांची से हटाकर समादेष्टा, झा.स.पु.-07, हजारीबाग बनाया गया है।
दीपक कुमार को प्रभारी समादेष्टा, झा.स.पु.-05, देवघर से नियमित रूप से उसी पद पर पदस्थापित किया गया है।
मजरूल होदा को पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-08, लेस्लीगंज से हटाकर उप-निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग बनाया गया है।
राजेश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, झारखंड जगुआर, रांची से समादेष्टा, झा.स.पु.-06, जमशेदपुर पदस्थापित किया गया है।
रोशन गुड़िया को अपर पुलिस अधीक्षक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग से पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची की जिम्मेदारी दी गई है।
श्रीराम शमद को अपर पुलिस अधीक्षक, सीसीआर, रांची से पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची बनाया गया है।

अधिसूचना में क्या कहा गया

अधिसूचना के अनुसार, प्रोन्नत अधिकारियों की पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से या प्रोन्नत पद पर योगदान की तिथि से, जो बाद में हो, प्रभावी मानी जाएगी। जिन अधिकारियों के स्थान पर नए अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है और जिनका नया पदस्थापन अधिसूचना में अंकित नहीं है, उन्हें पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post