आशीष कुमार साव
बड़कागांव:- प्रखण्ड के गरसुल्ला पंचायत घनश्याल में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के 82 वाँ जयंती के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने जरूरतमंद बुजुर्ग, महिला ,पुरुष के बीच 200 कंबल वितरण किया। एवं स्वर्गीय शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। श्री बेदिया ने कहा आदरणीय स्वर्गीय शिबू सोरेन मेरे पिता तुल्य थे। इनके स्वर्गवास हो जाने से झारखंड में एक पीढ़ी का अंत हो गया झारखंड निर्माण करने में अहम भूमिका था।झारखंड आंदोलनकारी के रूप में भी जाना जाता है दिशाेम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग किया। मौके पर उपस्थित मणिलाल करमाली,संजय करमाली , सुरेंद करमाली,जावेद खान ,नित्यानंद बेदिया को कंबल मिला मालिक मांझी,,श्रीलाल मांझी, लक्ष्मण मांझी, रूपलाल मांझी,रखी,बड़की,रामलाल,चुरा,सालों देवी,सीता मिनी,शांति देवी,गोपाल मांझी,रानी देवी,जागो मांझी,दशमी, रविन्द्र,महावीर मांझी एवं अन्य लोग शामिल थे।

Post a Comment