आशीष कुमार साव
बड़कागांव :- प्रखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर अपनी चरम अवस्था पर है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज कि जा रही है। बड़कागांव में तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा रही है। तापमान में भारी गिरावट के कारण लोगों को कपकपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है, खासकर राहगीरो को ठंड से बचना नासूर साबित हो रहा है जिसको देखते हुए बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बड़कागांव के आसपास चार जगहो पर अलाव की व्यवस्था की गई।अलाव की व्यवस्था बड़कागांव थाना के समीप (खाली) बाजार टांड में, बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़कागांव मुख्य चौक तथा केनरा बैंक के सामने अलाव व्यवस्था की गई तथा अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने लोगों से अपील की की जितना ज्यादा हो सके ठंड से बचने का प्रयास करें, सुबह-शाम तथा रात के समय अत्यंत जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले।वहीं अलाव व्यवस्था होने पर स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment