गोला(रामगढ़)। गोला प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुतरी निवासी जितेंद्र कुमार महथा के डेढ़ वर्षीय पुत्र गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं जिसके इलाज हेतु रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता देवी की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹50,000 की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। बुधवार को विधायक ममता देवी के द्वारा जितेंद्र कुमार की पत्नी अनीता देवी को चेक सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हर जरूरत मंद परिवारों की मदद करना उनका कर्तव्य है और ऐसे मामलों में हरसंभव सहयोग दिया जाता रहेगा।
यह मानवीय पहल ममता देवी की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मौके पर मुखिया सतीश मुर्मू, उप मुखिया दीपा कुमारी, गौरी शंकर महतो, सगीर अंसारी, विकास ठाकुर, रियाज अंसारी, तापेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment