काँके। प्रखंड के मुरेठा गाँव में राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरेठा स्कूल के समीप मेड़ी, चिरवा एवं मुरेठा के 300 जरूरतमंद वृद्ध,विदवा, विकलांग एवं गरीब लोगों के बीच ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो के नेतृत्व में कम्बल वितरण किया गया l कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी राँची के इंग्लिश डिपार्टमेंट के हेड डॉ बिनय भरत एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर करमा कुमार, उपर कोनकी मुखिया लाला महली, उरगुट्टू मुखिया पूजा किसपोटा, उपर कोनकी सरपंच रुपनी देवी, समाजसेवी राजेश महतो उपस्थित थे l अध्यक्ष अनुप ने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्र के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करेगी l मुख्य अतिथि डॉ विनय भारत ने कहा कि वह मुरेठा में गर्मी की छुट्टियों में कैंप लगाकर एवं बीच-बीच में इन सरकारी स्कूल के बच्चों को ग्रामर पढ़ाएंगे एवं मुरेठा के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कराने के लिए अधिकारियों से बात करेंगे l इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य आशीष महतो, सुरेश महतो, गुड्डू बड़ाइक, अर्जुन महतो बल्लू, संजय महतो, झबूलाल महतो, महाबीर महतो, प्रदीप महतो, संदीप महतो, उपेंद्र महतो एवं पारा शिक्षक कैलाश महतो, इन्द्राणी महतो, दीपक कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे l

Post a Comment