आशीष कुमार साव
रांची :- पिस्का मोड़ ओटीसी ग्राउंड के समीप पार्टी के महानगर कार्यालय एलाईट हाउस में स्थानीय नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर एक विचार गोष्ठी बैठक रखा गया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने रांची महानगर के 53 वार्डो पर अपने समर्थित प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का औपचारिक घोषणा करते हुए, कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने का निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता जी का 40वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्री गुप्ता को पुष्प गुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दिए।
वहीं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई और केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई के साथ जश्न मनाएं।
मौके पर विशेष कर पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, रांची जिला अध्यक्ष अशोक राम, अजय राम, कलीम अंसारी, सूरज यादव,बलदेव साहू, अश्विन कुमार, परमेश्वर प्रसाद, आदर्श कुमार, गणेश साहू,राजा कुमार, दाउद अहमद, अब्दुल अंसारी, रामचरण साहू सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment