Top News

रिनपास प्रभारी निदेशक का कांके में हुआ पुतला दहन

 

कांके। रिनपास मानसिक अस्पताल के प्रभारी निदेशक डॉ जयति शिमलाई का कांके में रांची जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष मो. मुस्ताक के नेतृत्व में पुतला दहन किया। पत्रकारों से बात करते मोहम्मद मुस्ताक ने कहा कि डॉ जयति शिमलाई लापरवाही से वाहन चलाकर एक महिला मानसिक रोगी महिला की हत्या की है और इस पर व्यवहार न्यायालय में मामला लंबित है। इसे शीघ्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हटाए या जयति शिमलाई स्वयं इस्तीफा दे नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करते रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रभारी निदेशक डॉ ज्योति भ्रष्टाचार मामलों के भी आरोपी हैं। इनके कार्यकाल में सुरक्षा एजेंसी और सेनिटेशन एजेंसी को कई वर्षों से गलत तरीके से सेवा विस्तार दिया जा रहा है। वही नर्स, वार्ड अटेंडेंट और निजी सुरक्षा गार्ड्स की बहाली में भी जमकर कमीशन खोरी की जा रही है। इसलिए इसे अविलंब रिनपास के प्रभारी निदेशक पद से हटाने की आवश्यकता है।  प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग को लेकर शीघ्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से रांची जिला कांग्रेस सेवा दल का कार्यकर्ता मुलाकात करेंगे। मो. मुस्ताक ने बताया कि मानसिक महिला रोगी की महिला वार्ड में लापरवाही से अपनी निजी कार वाहन चलाने के क्रम में हत्या डॉ जयति ने की थी  उस समय संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ सुभाष सोरेन थे। डॉ सुभाष सोरेन ने इस मामले को पूरी तरह से दबाने का भरपूर प्रयास किया था। इसलिए डॉ सुभाष सोरेन भी इस मामले में जयति शिमलाई के बराबर ही दोषी है। इस पर भी राज्य का स्वास्थ्य विभाग और राज्य का स्वास्थ्य मंत्री कार्रवाई करें। पुतला दहन कार्यक्रम में रांची जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मो. मुस्ताक आलम, अजहर अंसारी, दशरथ नायक, सूरज लिंडा, तबरेज आलम, मनोज तिवारी, संजय लकड़ा, अरुण सिंह, अफसर खान,, एजाज खान, परवेज खान, खुर्शीद खान, कृष्णा नायक, दीपक प्रसाद साहू, सोहेल राय सहित कई कार्यकत्ता शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post