कांके। अनीता बालिका उच्च विद्यालय एवम् इंटर कॉलेज,कांके में कक्षा दसवीं एवम् बारहवीं के बालक बालिकाओं को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरम्भ हुई । दीप प्रज्ज्वलन सुपीरियर सिस्टर रूथ खलखो, प्राचार्या सिस्टर रजनी कंचन कुजूर, शिक्षिका बीना माधुरी ,अलका निहारिका के साथ कैबिनेट के सदस्यों ने किया।
विदाई समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक धर्मों के गीत के साथ दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के परीक्षा में सफलता को लेकर प्रार्थना की गई।
विद्यार्थियों ने अपने सीनियर के विदाई समारोह में उनके सम्मान में विभिन्न नृत्यों एवं गीतों की प्रस्तुति की ।
प्राचार्या सिस्टर रजनी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट की उम्मीद जताई।
प्राचार्या के अनुसार यह अंत नहीं बल्कि एक नए राह का आरम्भ है। प्राचार्या ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से राज्य स्तर पर टॉपर बनकर अपने माता पिता सहित विद्यालय के नाम रोशन करने की आशा व्यक्त की।
कार्यक्रम में सिस्टर सुषमा, शिक्षिका नूपुर ,सोनाली , नित्या, अनिमा, रोस , नैंसी , मधु ममता , नूतन शिक्षक सुनील ,आलोक ,मनीष आदि की सहभागिता रही।

Post a Comment