गोला(रामगढ़)। गोला प्रखंड अंतर्गत सुतरी पंचायत सचिवालय में बुधवार को गैर सरकारी संस्था काशवी द्वारा आयोजित महिला संवाद–2026 कार्यक्रम में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक ममता देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर महिलाओं की शिक्षा, आजीविका एवं आत्मनिर्भरता को लेकर सार्थक चर्चा हुई। विधायक जी ने संस्था द्वारा उन महिलाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की, जो आर्थिक मजबूरी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुकी थीं। ‘काशवी’ संस्था ओपन स्कूलिंग के माध्यम से शिक्षा, डिग्री दिलाने, स्वरोजगार से जोड़ने एवं महिलाओं को साक्षर व स्वावलंबी बनाने का सराहनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला डाॅ सुधा वर्मा, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, कई जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ममता देवी ने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं ही सशक्त समाज की नींव होती हैं, और ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग किया जायगा। मौके पर मुखिया सतीश मुर्मू, उप मुखिया दीपा कुमारी, गौरी शंकर महतो, सगीर अंसारी, विकास ठाकुर, रियाज अंसारी, तापेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
सुतरी पंचायत सचिवालय में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में विधायक ममता देवी हुई शामिल
kosha news
0

Post a Comment