Top News

पांच दिवसीय गोला बनतारा मेला शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

 


शांति व्यवस्था को लेकर अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी रहे मुस्तैद

गोला (रामगढ़)। गोला थाना क्षेत्र स्थित डेली मार्केट परिसर में आयोजित पांच दिवसीय पूस मेला आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। मेले के दौरान क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विशेष रूप से 20 एवं 21 जनवरी को मेले में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे दर्शकों को मेला परिसर में प्रवेश करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई और मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

मेले के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंचल अधिकारी  सीता राम महतो एवं थाना प्रभारी  अभिषेक कुमार लगातार सक्रिय रहे। उनकी सतत निगरानी, पुलिस बल की तैनाती एवं समुचित प्रबंधन के कारण मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने भी प्रशासन के सहयोग की सराहना की।

पूस मेला के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने पारंपरिक संस्कृति व मनोरंजन का भरपूर आनंद उठाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post