Top News

भाजपा डाड़ी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत



सिरका/रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी के डाड़ी मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद एवं मंडल प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पाण्डेय को बनाए जाने पर मंडल के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। जिला परिषद सदस्य सर्वेश सिंह, मंडल सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव एवं वरिष्ठ नेता करुण सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ इनका मनोनयन किया। उससे स्पष्ट हैं कि संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राजदीप प्रसाद एवं पुरुषोत्तम पाण्डेय के नेतृत्व में मंडल संगठन सशक्त होगा और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के हितों का समुचित संरक्षण होगा। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से चंदन सिंह, दीपक झा, रॉकी सिंह, नंदकिशोर महतो, सियाराम सिंह, उमेश बेदिया, अवतार सिंह, रविंद्र सिंह, विनोद सिंह, परशुराम चौधरी, ठाकुर दास महतो, हेमंत शर्मा, नंदकिशोर साहू, ऋषि कुमार, छोटलाल बेदिया, मुकेश चंद्रवंशी, उमरा कालिंदी, दिलीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post