Top News

राष्ट्रीय सेवा मंच की पहल: भुरकुंडा बाजार में जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन व कंबल वितरण



रामगढ़। जिले के भुरकुंडा के मैन रोड में स्थित बाजार में रविवार को हर सप्ताह आज जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन सह निशुल्क कंबल वितरण किया गया।सुदुरवती गांवों से आए हुए। सैकड़ों लोगों को निशुल्क भोजन सह निशुल्क कंबल वितरण किया गया। इसके साथ ही जरूरत मंदों चेहरे पर खुशी देखी गई। समाज सभी का कल्याण हो। इसी उद्देश्य के साथ भुरकुंडा बाजार सप्ताहिक में राष्ट्रीय सेवा मंच के संस्थापक सह समाजसेवी जगतार सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त संस्थापक जगतार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में बैंक आफ इंडिया के पुर्व सीनियर कैशियर राजेंद्र राणा तथा विशेष अतिथि के रूप में एयर इंडिया के कार्यपालक निदेशक मिथलेश राय, संतोष यादव पुष्पों से स्वागत की गई। इन लोगों ने अपने निजी फंड से समाज प्रति अहम योगदान रहा। वहीं मौके पर राष्ट्रीय सेवा मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह, सचिव उमाशंकर जयसवाल, रिंकू वर्णवाल, संतान सिंह दुबे, अशोक कुमार, लालू उरांव, गौरी शंकर, विक्की रजक परमजीत कौर, मन्नू कौर, उमेश राम, गुरुदेव सिंह, भजन सिंह एवं लखन राम सैकड़ों लोग मौजूद थे। राष्ट्रीय सेवा मंच के संस्थापक जगतार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा मंच सेवा भाव सबसे आगे हैं। हमलोग सिर्फ एक माध्यम मात्र हैं। निरंतर सेवा प्रयास जारी हैं। मानव जीवन में सेवा कार्य लगे रहेंगे। जबतक सांस रहेगी, निःस्वार्थ भाव बना रहे। यही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। सप्ताहिक निःस्वार्थ भाव से भोजन वितरण किया जाता हैं। इसके साथ ही शीतलहर को मद्देनजर रखते हुए। ऐसे ज़रुरतमंदों गरीब लोगों निशुल्क कंबल वितरण किया गया। वहीं अध्यक्ष डब्लू सिंह ने बताया कि हमलोग सिर्फ सेवा कार्य लगे हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post