Top News

चुट्टूपालू घाटी में बाइक दुर्घटना, जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक उपचार देते हुए पहुंचाया गया सदर अस्पताल

 

रामगढ़। रविवार को चुट्टूपालू घाटी क्षेत्र में एक बाइक सवार के सड़क दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। रामगढ़ जिले के प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। रामगढ़ जिले के उपायुक्त पदाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी एवं रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। जिससे घायल की स्थिति को स्थिर किया जा सका। समय पर दिए गए। प्राथमिक उपचार ने घायल को गंभीर स्थिति में जाने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम आपको बताते चलें कि रामगढ़ जिले के उपायुक्त पदाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज द्वारा पूर्व में जिले में व्यापक स्तर पर सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रशिक्षण अभियान चलाया गया था। उक्त प्रशिक्षण का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा हैं। जहां आम नागरिक स्वयं आगे आकर दुर्घटनाग्रस्तों को सीपीआर सहित आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान कर रहे हैं। उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात त्वरित रूप से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी हैं। वहीं सदर अस्पताल प्रशासन को पूर्व सूचना दिए गए‌। उपचार की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली गई थी। रामगढ़ जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील किया गया कि सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय प्रशिक्षण के अनुसार सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार प्रदान करें क्योंकि स्वर्णिम समय (गोल्डन आवर) में दिया गया। उपचार किसी भी व्यक्ति की जान बचाने में निर्णायक सिद्ध होता हैं।  सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षा उपाय अपनाने अपील की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post