Top News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर आगमन, शहर में हाई अलर्ट


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह रांची स्थित लोकभवन से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका जमशेदपुर का पहला दौरा है, जिसे लेकर शहर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहेंगे। महामहिम के आगमन को देखते हुए सोनारी एयरपोर्ट से करनडीह तक के मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया गया है, वहीं शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

करीब 5 घंटे 30 मिनट के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करनडीह में आयोजित ‘ओलचिकी लिपि’ के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शिरकत करेंगी। इस अवसर पर वे ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद राष्ट्रपति शाम करीब 3:40 बजे वापस रांची के लिए प्रस्थान करेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post