Top News

प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने की आत्महत्या


जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद घर जाकर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना खलारी स्थित केडीएह ग्राउंड के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक ने सुबह केडीएह ग्राउंड के नजदीक अपनी प्रेमिका को रोका। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इसी दौरान युवक ने अचानक लड़की पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की को गोली मारने के बाद युवक ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसकी चर्चा इलाके में हो रही है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

घटना के बाद युवक मौके से फरार होकर सीधे अपने घर पहुंचा, जहां उसने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post