Top News

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मिले पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, स्वास्थ्य की ली जानकारी

 

आशीष कुमार साव 

हजारीबाग:- पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने  झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही रांची स्थित उनके आवास पहुँचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अंसारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। मुन्ना सिंह ने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी का जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ. अंसारी शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post