गोवा के चर्चित
बिर्च नाइट क्लब
अग्निकांड मामले में बड़ी
कार्रवाई हुई है।
हादसे के पांचवें
दिन गुरुवार को
क्लब के मालिक
सौरभ लूथरा और
गौरव लूथरा को
थाईलैंड में हिरासत
में ले लिया
गया। थाई पुलिस
ने दोनों की
तस्वीरें जारी की
हैं, जिनमें वे
हथकड़ी में जकड़े
अपने पासपोर्ट दिखाते
नजर आ रहे
हैं। सूत्रों के अनुसार
भारत की एक
विशेष टीम थाईलैंड
पहुंच रही है
और अगले 24 घंटों
में दोनों आरोपियों
को भारत लाए
जाने की संभावना
है। भारत पहुंचने
के बाद गोवा
पुलिस उन्हें अपनी
हिरासत में लेकर
पूछताछ करेगी। दोनों भाइयों
पर गैर-इरादतन
हत्या और गंभीर
लापरवाही के आरोप
दर्ज हैं।
इंटरपोल की मदद से पकड़ में आए
6 दिसंबर को बिर्च नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। जानकारी के मुताबिक आग लगने के दौरान जब फायर ब्रिगेड मौके पर थी, ठीक उसी समय रात 1:17 बजे दोनों ने ऑनलाइन थाईलैंड की टिकट बुक की और सुबह 5:30 बजे की फ्लाइट पकड़कर देश से बाहर चले गए। इंटरपोल की सहायता से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद दोनों की लोकेशन ट्रेस की जा सकी। गोवा पुलिस, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में संयुक्त जांच कर रही हैं। आग की वजह इलेक्ट्रिक पटाखों को माना जा रहा है, जिसके बाद गोवा प्रशासन ने क्लबों और होटलों में आतिशबाज़ी पर रोक लगा दी है।
Post a Comment