Top News

बीएयू: डॉ अरविन्द कुमार सिंह को फेलो अवार्ड


कांके। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सस्य विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार सिंह को सोयाबीन अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए फेलो अवार्ड प्रदान किया गया है।

प्रोफेसर जयाशंकर तेलंगाना कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद में आयोजित सोयाबीन संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की वार्षिक समूह बैठक में यह अवार्ड दिया गया। सोयाबीन सोसाइटी ऑफ़ रिसर्च एंड डेवलपमेंट, इंदौर द्वारा प्रायोजित यह अवार्ड डॉ अरविन्द को समिति के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ केएच सिंह ने हैदराबाद में 7 अप्रैल को प्रदान किया। वह बीएयू में पिछले 22 वर्षों से शिक्षण एवं अनुसंधान कार्यों में लगे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post