Top News

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर कांके थाना में शांति समिति की बैठक

 


कांके। ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर सोमवार को कांके थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित थाना क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य सदस्यों को पर्व के समय धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले या अश्लील गीत नहीं बजाने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा भ्रामक संदेश प्रसारित नहीं करने की अपील की गई। इसके साथ ही जुलूस के दौरान अखाड़ा समितियों द्वारा ड्रेस कोड के साथ वोलेंटियर तैनात रखने तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशासन की ओर से सभी लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया गया। बैठक में अंचल अधिकारी  कांके अमित भगत, बीडियो विजय कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक, उप प्रमुख कांके प्रखंड अंजय बैठा, जम्मू नेता समनूर मंसूरी, सज्जाद अंसारी, कांग्रेस नेता लालचंद सोनी, सरना समिति कांके के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो सहित महावीर मंडल से जुड़े पदाधिकारी और कर्जकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post