Top News

गुरुचट्टी रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन

आशीष कुमार साव 

बड़कागांव। बड़कागांव महारामनवमी पर्व को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने को लेकर गुरुचट्टी में बालेश्वर महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गुरुचट्टी रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।

समिति में अध्यक्ष लालमनी महतो, सचिव शशि कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेम लाल महतो, संयोजक दामोदर प्रसाद मेहता, संरक्षक जयहिंद महतो, झांकी निदेशक हुलास प्रसाद दांगी, झांकी प्रभारी अवध किशोर कुमार, झांकी निर्माता डॉ. धनेश्वर प्रसाद, मीडिया प्रभारी सत्यजीत विद्या अलंकार (मंटू), मनोरंजन मंत्री इंद्रनाथ महतो, जल प्रभारी प्रेमनाथ महतो, उपकोषाध्यक्ष सरोज कुमार, उपाध्यक्ष प्रधान महतो व उपसचिव विशेश्वर महतो चुने गए।

इसके अलावा कार्यकारी सदस्य के रूप में रामधनी महतो, संदीप कुशवाहा, शिबू मेहता,प्रकाश कुमार, नरसिंह प्रसाद, संतोष सहित अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई।

चयनित पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आकर्षक व भव्य झांकी, पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र तथा लाठी खेल कला प्रदर्शन के साथ निर्धारित मार्ग से गुरुचट्टी के विभिन्न मुहल्लों से होते हुए बड़कागांव चौक होते रमसगरा तालाब तक जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए सभी सदस्य तैयारी में जुट गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post